रविवार 1 फ़रवरी 2026 - 15:32
कई भाषा जानने वाले मुब्लिगीन को तैयार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय केंद्र तैयार हैं

हौज़ा । हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन हुसैनी कोहसारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय केंद्र हौज़ा-ए-इल्मिया के लिए एक क़ीमती पूंजी है और यह कई बड़ी सेवाएँ दे रहा है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , आयतुल्लाह आराफ़ी के अंतरराष्ट्रीय उच्च केंद्र के दौरे के दौरान हुसैनी कोहसारी ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना के लिए जो प्रयास किए गए वे हौज़ा-ए-इल्मिया के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ हैं। खुशी की बात है कि इसकी स्थापना अच्छे और सम्मानजनक तरीके से पूरी हुई है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान स्पष्ट दिशा-निर्देशक दस्तावेज़ तैयार किए गए अलग-अलग विभागों के लिए सुधार योजनाएँ बनाई गईं और ज़रूरी ढांचा तैयार किया गया हैं।

हौज़ा के लिए एक महत्वपूर्ण पूंजी:

हौज़ा ए इल्मिया अंतरराष्ट्रीय शाखा के उप प्रमुख ने कहा कि देश और विदेश की कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ अच्छी बातचीत हुई है, जिससे सकारात्मक और उपयोगी संबंध बने हैं। यह केंद्र हौज़ा-ए-इल्मिया के लिए एक महत्वपूर्ण पूंजी है और अहम सेवाओं का स्रोत बन सकता है।

उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में कहा कि अब भाषा शिक्षा में कई तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं, जैसे ऑनलाइन, आमने-सामने और ऑफ़लाइन पढ़ाई। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय कौशल का विभाग भी शुरू किया गया है।

भाषा जानने वाले प्रचारकों की तैयारी:

हुसैनी कोहसारी ने कहा कि पिछले साल प्रचारकों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफल रहे और इनके ज़रिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाले सक्षम प्रचारक तैयार हुए। अब यह केंद्र ऐसे पाठ्यक्रम फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।उन्होंने कहा कि यह संस्था हौज़ा की दूसरी शैक्षणिक संस्थाओं के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है, खासकर अंग्रेज़ी और अरबी भाषाओं में प्रचारकों को अलग-अलग स्तर पर तैयार करने के लिए हैं।

अंत में उन्होंने साथियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि पिछले दो-तीन सालों में जिन लोगों ने ईमानदारी और लगन से इस केंद्र की बुनियाद मज़बूत की, वे धन्यवाद के पात्र हैं।उन्होंने दुआ की कि शाबान के महीने में सबकी इबादतें क़बूल हों और उम्मीद जताई कि ईश्वर और मासूमीन (अ.स.) की कृपा से यह केंद्र भलाई और बरकत का बड़ा माध्यम बनेगा।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha